छपरा, जुलाई 20 -- Chapra News: तरैया। प्रखंड की डुमरी एवं पचड़ौर पंचायतों में मंगलवार, 21 जुलाई को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक एवं प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि डुमरी पंचायत के उसरी बाजार स्थित पंचायत भवन तथा पचड़ौर पंचायत के टीकमपुर स्थित सरकार भवन में शिविर आयोजित होगा। शिविर में जिले के वरीय पदाधिकारी, बीडीओ तथा अंचलाधिकारी अजय कुमार मौजूद रहेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: सहयोग शिविर में जन शिकायतों का होगा सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारणजनसुनवाई शिविर म...