छपरा, अक्टूबर 24 -- तरैया में किसानों और मरीजों की बढ़ी परेशानी Chapra News: आकुचक, टीकमपुर व पचड़ौर के किसानों की बढ़ी चिंता, डीएम से जल निकासी की मांग फोटो 3 तरैया के पचड़ौर सड़क पर मही नदी की पुलिया कचरे से जाम तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के पचड़ौर में मही नदी की पुलिया कचरे से जाम होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे आसपास के खेतों में पानी भरने से कई एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई है। आकुचक, टीकमपुर और पचड़ौर गांवों में तैयार हो रही धान की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसानों में मायूसी छाई हुई है। किसानों को चिंता सता रही है कि उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह ने जिला पदाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ...