छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: 10 सितंबर तक ऑनलाइन होगी प्रविष्टि पंचायत परिसीमन के नौ बिंदुओं पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट जल्द बजने वाला है पंचायत चुनाव का बिगुल ऑनलाइन दर्ज की जा रही चौहद्दी की जानकारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में पंचायत चुनाव की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।जिले में ग्राम पंचायतों के नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों और पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में पंचायतों की चौहद्दी, भौगोलिक क्षेत्र और संबंधित सीमाओं की जानकारी जुटाकर राज्य निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप पर ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। आय...