छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: शव को एंबुलेंस से उतारकर बांध सड़क पर रख किया जाम पुलिस ने समझाकर थोड़ी देर बाद जाम हटवाया 14 मकेर के नौकाढा बांध ढाला पर शुक्रवार को मृतक अखिलेश कुमार के शव आने पर जुटी भीड़ व बदहवास पत्नी पूजा देवी मकेर , एसं। मकेर थाना क्षेत्र के नौकाढा ढाला बांध स्थित किराना दुकान में हुए बम विस्फोट में घायल युवक अखिलेश कुमार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अखिलेश की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।

परिवार का दुख अखिलेश का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस से उतारकर बांध सड़क पर रख दिया और सड़क जाम कर दी। परिजनों का आरोप था कि सचिन कुमार की मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिए जाने के बावजूद 12 दिन बीत जाने पर भी प्राथमिकी दर्ज न...