छपरा, अक्टूबर 7 -- Chapra News: दहियावां मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाधिकारी समेत तीन शिक्षक निलंबित; 48 घंटे में योगदान का था निर्देश छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के चन्द्रदीप मध्य विद्यालय दहियावां के प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों के निलंबन के बाद भी निर्धारित मुख्यालय में योगदान नहीं करने का मामला सामने आया है।

निलंबन की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में मोहल्लेवासियों ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें विद्यालय से दूर बनाए गए मुख्यालय में भेजने का अनुरोध किया है। आवेदन में कहा गया है कि निलंबन के बाद विभाग की ओर से निर्धारित मुख्यालय में योगदान का निर्देश दिया गया था, लेकिन तीनों शिक्षकों ने अब तक वहां योगदान नहीं किया है। ये तीन शिक्षक निलंबित हैं: प्रभारी प्रधानाध्यापक अली हसन, ...