छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: उर्वरक निगरानी समिति की बैठक परसा, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी कृषि पदाधिकारी अमन कुमार ने की। बैठक में प्रखंड के करीब चार दर्जन से अधिक अनुज्ञप्ति प्राप्त खाद विक्रेताओं ने भाग लिया। खरीफ मौसम में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने व कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी कृषि पदाधिकारी अमन कुमार ने सभी दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित 266 रुपये प्रति पैकेट की दर से ही यूरिया बेचने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक कीमत वसूलने या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित खाद विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क...