Chapra News: नारद बाबा की कुटिया में आयोजित अष्टयाम को ले हुई बैठक
छपरा, नवम्बर 17 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के अर्देवा जिमदाहा नारायणी नदी तट स्थित संत तपस्वी नारदजी महराज की कुटिया में आयोजित 48 घंटे के अखंड अष्टयाम को सफल बनाने के लिए एक बैठक श्री श्री 108 संत तपस्वी नारदजी महराज की नेतृत्व में हुई। उक्त अष्टयाम गंगा स्नान व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो रोज पहले से ही भक्तों की सहयोग से आगामी 22 नवंबर से शुरू होगा। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू, जिला परिषद हरिशंकर सिंह, जदयू के पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सह मुखिया सुशील कुमार सिंह,पंकज बाबा,उदय सिंह,विवेक सिंह, मनी प्रताप सिंह,बसंत सिंह,अवधेश सिंह,मिथलेश सिंह,भीम यादव शामिल थे।
मारपीट में विकलांग व्यक्ति घायलविकलांग व्यक्ति को मारपीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज तरैया । थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में दरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.