छपरा, अक्टूबर 28 -- सारण में अदालत का फैसला और प्रशासनिक तैयारियां Chapra News: पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी छपरा, नगर प्रतिनिधि। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर उसे छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। विशेष न्यायालय पॉक्सो की न्यायाधीश स्मिता राज ने बुधवार को मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और धारा 6 के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मामला अवतार नगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में मठिया कमालपुर निवासी जहांगीर आलम को दोषी ठहराया गया ...