छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: फोटो- 17 देवती स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार को पेरेंट्स-टीचर मीट करते प्राचार्य एवं शिक्षक। परसा/दरियापुर, एक संवाददाता। देवती स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक परिषद (पीटीसी) के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए परिषद के गठन के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में जिले के 20 प्रखंडों से आए 200 से अधिक अभिभावकों तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य देवाशीष सिन्हा द्वारा अभिभावकों के स्वागत के साथ हुआ।

बैठक की जानकारी उन्होंने शिक्षक-अभिभावक परिषद की भूमिका एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनि...