छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवपदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) प्रियंका कुमारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) मीनू कुमारी का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया। संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव एवं प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को बताया कि हेड टीचर तथा सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों का आवंटन लंबित रहने के कारण उन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इससे बड़ी संख्या में शिक्षक आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ गोपगुट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत संघ ने अलॉटमेंट प...