छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: फोटो-13 बनियापुर के सभागार में बीडीसी की बैठक में उपस्थित कर्मी व जनप्रतिनिधि

बीडीसी बैठक की शुरुआत बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा संचालित नल-जल योजना की बदहाल स्थिति को लेकर सदस्यों ने तीखे सवाल उठाए। बीडीसी सदस्य मणिभूषण दुबे ने सदन में कहा कि अधिकांश पंचायतों में नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। योजना की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, जिसके कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। उनके वक्तव्य का अधिकांश सदस्यों ने भी समर्थन किया। नल-जल योजना से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने के दौरान विभाग के जेई के कथित आक...