छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों पुरूष एवं महिला श्रद्धालु सोनपुर सोनपुर। प्रखंड के नयागांव थाने के गोपालपुर - चतुरपुर पंचायत स्थित महावीर मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आगामी 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ की मंगलवार को बैंड बाजे- गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पवित्र श्लोकों एवं मंगल उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला- पुरूष तथा लड़कियों ने सिर पर कलश उठाए। यात्रा में भाग लेने तथा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

यज्ञाचार्य एवं अन्य प्रमुख उपस्थित यज्ञाचार्य के अलावा वृंदावन से पधारी श्रीमद्भागवत कथा वाचिका सुश्री आकृति तिवारी, मुख्य यजमान ब्रजेश सिंह, महावीर मठ के पुजारी नागेश्वर दास, आयोजन समिति के अध्यक...