छपरा, नवम्बर 10 -- Chapra News: एक को लोगों ने सुरक्षित बचाया, दोनों ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में तोड़ा दम छठ की खुशियां मातम में बदलीं पेज 1 सोनपुर। नयागांव थाना क्षेत्र के शेखडुमरी गांव के सामने मंगलवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि डूब रहे एक अन्य बच्चे को लोगों ने बचा लिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। छठ पर्व की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। मृतकों की पहचान शैलेन्द्र राम के 10 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार और सरोज कुमार राम के 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता रविरंजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे और उनका एक पड़ोसी शेखडुमरी गांव स्थित गंगा नदी घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान चारों...