छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: फोटो:7 जनसहयोग से वार्ड 6 स्थित शेख टोली इमामबाड़ा के समीप न्यू कॉलोनी में निर्माण कराया जा रहा नाला छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 स्थित शेख टोली इमामबाड़ा के समीप न्यू कॉलोनी में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कथित अनदेखी से परेशान होकर जनसहयोग से नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया है।

स्थानीय लोगों की पहल न्यू कॉलोनी में मुन्ना कुरैशी के घर से सूबेदार मियां, शमशाद राइन के घर होते हुए तौकीर अली के मकान तक नाला निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और वार्ड पार्षद से नाला निर्माण की मांग की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग से नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया। इस निर्...