छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो.रणवीर नंदन ने भटकेशरी मठ की जमीन पर अद्वितीय कब्जा रोकने का निर्देश डीएम, एसपी व सीओ को दिया है। दिए आदेश में कहा गया है कि भटकेशरी मठ की जमीन धार्मिक न्यास पर्षद के अधीन निबंधित है।

भटकेशरी मठ की भूमि विवाद मठ के महंत दामोदर दास उदासीन ने सूचित किया है कि मठ की जमीन को अवैध रूप से क्रय विक्रय कर उक्त मठ की भूमि में सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया गया है। पूर्व के महंत द्वारा न्यास की भूमि को अवैध ढंग से बैनामा कर दिया गया है जो बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम के प्रतिकूल है। किसी भी सार्वजनिक धार्मिक न्यास की सम्पत्ति को बैनामा करने का अधिकार महंत व न्यासधारी को अधिकार प्राप्त नहीं है। न्यास की अवैध ढंग से बैनामा की गई जमीन को कब्जाधारियों...