छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर-भेल्दी मुख्य सड़क (एसएच-104) पर अपहर हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सलखुआ गांव निवासी वीरेंद्र राय (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज भेल्दी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, खोड़ीपाकर गोविंद गांव निवासी रौशन कुमार (26) अपने एक साथी के साथ किसी कार्य से छपरा जा रहे थे।

घटना का वर्णन वहीं, वीरेंद्र राय भेल्दी से अपने घर सलखुआ लौट रहे थे। अपहर हाई स्कूल के समीप वीरेंद्र राय की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ...