छपरा, अगस्त 11 -- Chapra News: जुलाई में सारण में शराबबंदी पर बड़ी कार्रवाई, छपरा, एक संवाददाता। जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मद्यनिषेध और उत्पाद विभाग ने जुलाई 2026 में व्यापक अभियान चलाया।

मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई विभाग की ओर से जारी उपलब्धि के अनुसार पूरे महीने जिले में 6,437 छापेमारी की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों में 445 अभियोग दर्ज किए गए और 439 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान शराब का सेवन करने वाले 337 व्यक्तियों को पकड़ा गया। वहीं अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और होम डिलीवरी में संलिप्त 102 तस्करों व विक्रेताओं की गिरफ्तारी की गई। विभाग की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई।

अवैध शराब की बरामदगी जुलाई में कुल ...