छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के मरहां स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को प्रकाश कुमार, सुमंत कुशवाहा समेत दर्जनों युवा शीतलपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपकर विद्यालय के लिए पर्याप्त कमरों वाला नया भवन बनाने की मांग की।

विद्यालय की स्थिति आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में प्राथमिक कक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे विद्यालय के लिए मात्र दो कमरे उपलब्ध हैं। इनमें से एक कमरे में प्रधानाध्यापक का कार्यालय संचालित होता है, जबकि दूसरे कमरे में सभी कक्षाओं का संचालन संभव नहीं हो पाता। विद्यालय में 596 छात्र-छात्राएं और 26 शिक्षक हैं।

छात्रों की सुरक्षा जगह के अभाव में अधिक...