छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: डोरीगंज। डोरीगंज पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राज शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डोरीगंज बाजार स्थित एक सैलून में थाने के पीटीसी राजेश्वर गुप्ता ने छापेमारी की जहां 20 लीटर देसी शराब जब्त की गयी। मौके से धंधेबाज चिरांद निवासी अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। उस पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...