छपरा, अक्टूबर 1 -- Chapra News: गड़खा में धूमधाम से मनाई गई 103वीं जयंती, शहीद चौक पर जुटे लोग फोटो 17 गड़खा बाजार के शहीद चौक स्थित शहीद इंद्रदेव चौधरी के स्मारक पर गुरुवार को माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री व विधायक सुरेंद्र राम गड़खा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी शहीद इंद्रदेव चौधरी की 103वीं जयंती गुरुवार को गड़खा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी गड़खा बाजार के शहीद चौक स्थित उनके स्मारक पर सभा आयोजित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। शहीद इंद्रदेव चौधरी स्मारक समिति के अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त ...