Chapra News: दुर्गा पूजा के पंडालों का अग्निशमन विभाग कर रहा सेफ्टी ऑडिट
छपरा, अक्टूबर 3 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर शहर में बनाए जा रहे पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अग्निशमन विभाग ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीम शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का सेफ्टी ऑडिट कर रही है। इस दौरान पंडाल की बनावट, प्रवेश व निकास मार्ग, बिजली की वायरिंग, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा आपात स्थिति में बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिलसुरक्षा के इंतजाम अग्निशमन विभाग की टीम पूजा समितियों के सदस्यों और लाइसेंसधारियों को सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दे रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में सरकार और अग्निशमन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करना होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.