छपरा, अक्टूबर 16 -- दुर्गापूजा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था Chapra News: धेनुकी और शिवगंज चौक से होगा वाहनों का डायवर्जन प्रत्येक पूजा पंडाल से टैग किए गए पदाधिकारी मढ़ौरा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान मढ़ौरा बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उत्तर दिशा में धेनुकी चौक और दक्षिण दिशा में शिवगंज चौक से बड़े वाहनों को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पूजा पंडालों में एक-एक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह व्यवस्था डीएम और एसएसपी के आदेश पर की गई है। इसकी जानकारी देते हुए मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार दास ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी पूजा पंडालों में प्रतिनियुक्त पदाधिकार...