Chapra News: दुकान पर गिरा सूखा पेड़, बिजली तार टूटने से मची अफरातफरी
छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: फोटो- 19 एकमा बाजार स्थित रेलवे कैंपस में दुकान पर गिरा सूखा पेड़ एकमा। एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के सामने रेलवे कैंपस में एक सूखा पेड़ अचानक अमित किराना स्टोर की दुकान पर गिर गया। पेड़ की डाली गिरने से बिजली का तार टूट गया और उससे चिंगारी निकलने लगी। तार टूटते ही आसपास अफरातफरी मच गई और लोग वहां से भागने लगे। सूचना पर बिजली कम्पनी ने तत्काल लाइन काट दी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पेड़ गिरने से अमित किराना स्टोर के अलावा राजन दूध दुकान व फल दुकान को भी आंशिक क्षति पहुंचने की बात बतायी जा रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरे पेड़ के ठीक बगल में एक और सूखा पेड़ खड़ा है, जो कभी भी गिर सकता है। बाजार में लगातार लोगों की आवाजाही रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.