छपरा, सितम्बर 15 -- Chapra News: किसी पेज की लीड 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम घाटों से लेकर सरकारी भवनों तक होगी विशेष तैयारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। दीपावली की रोशनी केवल घरों और बाजारों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सारण में सरकारी योजनाओं, सार्वजनिक परिसंपत्तियों और जनसेवा से भी इसे जोड़ने की तैयारी है। दीपोत्सव, सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के माध्यम से जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके जरिए आम लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। मंगलवार को डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्या...