छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: दाउदपुर में लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से जुड़वा भाइयों की मौत दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो जुड़वा मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दाउदपुर चट्टी निवासी भुखल नट के पांच वर्षीय जुड़वा पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बच्चे किसी तरह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गए। इसी दौरान छपरा की ओर से गुजर रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपे...