Chapra News: दाउदपुर के कोहड़ा में देर रात घर में घुसकर गृहस्वामी पर हमला, छह लाख के गहने लूटे
छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: दाउदपुर के कोहड़ा में देर रात घर में घुसकर गृहस्वामी पर हमला, छह लाख के गहने लूटे दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर गृहस्वामी पर हमला कर करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए।
घटना की जानकारी हमले में गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी ऋषिदेव शर्मा को परिजनों ने सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब एक बजे ऋषिदेव शर्मा शौचालय जाने के लिए कमरे का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकले। बाहर पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन अपराधियों को देखकर उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और हथौड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.