Chapra News: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज
छपरा, अगस्त 27 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दहेज में कार नहीं मिलने को लेकर नवविवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को मृतका ललक कुमारी की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मामले की प्राथमिकी दरियापुर थाना क्षेत्र के टरवां मगरपाल गांव निवासी मृतका की मां मुन्नी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने दामाद, समधी एवं बेटी की जेठानी को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे।
हत्या की सूचना उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को जब वह बेटी के ससुराल नारायणपुर पहुंचीं तो घर में ताला लगा था और सभी लोग फरार थे। इसके बाद घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ था। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.