छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: दहा नदी का बांध टूटा, दो सौ घरों में घुसा पानी, तीन सौ बीघा फसल बर्बाद दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड की चेफुल पंचायत के इमादपुर बिंटोलिया में रविवार की अहले सुबह दहा नदी का बांध टूटने से गांव में हाहाकार मच गया। तेज रफ्तार से पानी गांव में फैलने लगा और देखते ही देखते करीब 200 घर जलमग्न हो गए। अचानक आई बाढ़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। कई परिवार जान बचाने के लिए घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: दरियापुर में मही नदी का बांध टूटा, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरागांव की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार, पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे हालात बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। बांध टूटने से करीब 300 बीघा में लगी फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ...