छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाथा छपरा में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में लक्ष्मण राय, उसका पुत्र ऋतिक कुमार, बिजली कुमार की पत्नी राधिका देवी व दूसरे पक्ष के मंजू कुंवर,उसका नाती सोनू कुमार,नतिनी आदि शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में अपना अपना फर्द बयान दर्ज कराया है। दोनों तरफ से कुल 14 नामजद अभियुक्त बनाये गए हैं। दोनों पक्षों ने अपने अपने फर्द बयान में एक दूसरे पर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डेरनी थाना क्षेत्र में हत्या का मामला डेरनी में बहनोई पर पति की हत्या का आरोप,प्रा...