Chapra News: दरियापुर बिजली पावर सब ग्रिड में घुसा बाढ़ का पानी
छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: फोटो 20 बाढ़ के पानी से घिरा दरियापुर का अकिलपुर बिजली पावर सब ग्रिड। दरियापुर। प्रखंड में बाढ़ ने तबाही मचाते हुए प्रखंड के अकिलपुर स्थित बिजली पावर सब ग्रिड को अपने चपेट में ले लिया है। सब ग्रिड चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है और अंदर भी प्रवेश कर गया है। अगर बाढ़ का पानी इसी तरह बढ़ता गया तो बिजली की सप्लाई भी ठप हो सकती है। गौरतलब हो कि मकेर में गंडक नदी का बांध टूट जाने से बाढ़ का पानी परसा प्रखंड होते हुए स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में घुस गया है। फिलहाल हरना, बजाहिया, नाथा छपरा,दरियापुर,महम्मदपुर आदि पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हो गया है। रविवार को अकिलपुर बिजली पावर सब ग्रिड में भी बाढ़ का पानी घुस जाने से पूरे प्रखंड में बिजली की सप्लाई ठप होने की प्रबल संभावना बन गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.