छपरा, अक्टूबर 22 -- रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण Chapra News: छपरा जंक्शन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण सुरक्षित ट्रेन परिचालन और यात्री सुविधाओं पर दिया जोर, अधिकारियों ने लिया जनसंवाद के तहत फीडबैक यात्रियों ने वातानुकूलित लाउंज बनाने का दिया सुझाव फोटो 3 छपरा जंक्शन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी .व एडीएम आरएम छपरा, हमारे संवाददाता। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आने वाले दिनों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मैकेनिकल चीफ इंजीनियर अमरीश प्रकाश पांडेय और वाराणसी मंडल के एडीआरएम अजय कुमार सिंह ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन क...