छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: फोटो मढ़ौरा के तेजपुरवा में बुधवार को अचानक धराशायी हुआ पीपल का विशाल पेड़ मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में बुधवार दोपहर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। घटना दोपहर करीब एक बजे मनोज गुप्ता के घर के समीप हुई।

घटना का विवरण पेड़ गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना किसी आंधी-तूफान या तेज हवा के ही वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा।

क्षति और नुकसान पेड़ की चपेट में आने से सफीक अहमद और राजेंद्र शाह की गुमटियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं पास में खड़ी भवानी महतो की मोटरसाइकिल भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से बिजली के द...