छपरा, जुलाई 5 -- Chapra News: दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वह अपनी एक पुत्र व दो पुत्रियों को अपने साथ लेती गई है । उसके पति ने डेरनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह बाहर मजदूरी करने गया था। इसी बीच उसकी पत्नी एक युवक के साथ तीनों बच्चों के साथ घर से फरार हो गई। उसने बताया है कि उसकी पत्नी घर से तीस हजार रूपये नकद भी अपने साथ लेकर चली गई है। पीड़ित ने यह भी कहा है कि जिसने उसकी पत्नी को भगाया है वह मोबाइल पर उसे धमकी दे रहा है। उसने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...