छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: 3 तरैया रेफरल अस्पताल में दंत चिकित्सा केंद्र में लगे ताले तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल का दंत चिकित्सा केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण दंत रोग से पीड़ित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दंत चिकित्सा केंद्र तो संचालित है, लेकिन यहां तैनात दंत चिकित्सक के नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहने के कारण मरीजों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि दंत चिकित्सा केंद्र में एक महिला दंत चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चिकित्सक सप्ताह में एक-दो दिन ही अस्पताल पहुंचती हैं और ओपीडी में ड्यूटी करने के बाद चली जाती हैं। ऐसे में अन्य दिनों में दांत से संबंधित बीमारी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है।

दंत चिक...