Chapra News: तरैया फीडर एक में दस घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया विद्युत उपकेंद्र के फीडर एक से जुड़े इलाकों में करीब दस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। वहीं, बिजली कटौती का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों इलाके में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में रात के समय बिजली नहीं रहने से लोगों में भय बना रहता है। अंधेरे में घरेलू कार्य करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मारपीट की घटनाएं अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल तरैया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.