छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: दाउदपुर/ मांझी। छपरा-बलिया रेलखंड के मांझी हाल्ट पर बुधवार को बलिया-पाटलिपुत्र 63334 मेमू ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। इससे सोनपुर से बलिया के बीच अप और डाउन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, मेमू ट्रेन बकुलहा स्टेशन से करीब 2:35 बजे रवाना हुई थी। मांझी रेलवे पुल के समीप विद्युत रजिस्टर्ड आर्म टूटकर ट्रेन के पेंडुलम में फंस गया। इसके बाद ट्रेन करीब 2:45 बजे मांझी हाल्ट पहुंचते ही रुक गई। अचानक ट्रेन के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के रुकने की सूचना मिलते ही विद्युत एवं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। रेलकर्मियों ने पुल के अंदर टूटे विद्युत तार और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम...