छपरा, अक्टूबर 6 -- Chapra News: शाम होते ही गुल हो जाती है बिजली पढ़ाई से लेकर दुकानदारों का कारोबार प्रभावित डोरीगंज, एक संवाददाता। डोरीगंज फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए शाम का समय इन दिनों परेशानी का सबब बना हुआ है। रोज संध्याकाल के आसपास बिजली गुल होने के बाद देर तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली कटते ही बच्चों की पढ़ाई रुक जाती है।

बिजली कटौती का प्रभाव शाम के समय अधिकांश बच्चे पढ़ाई में जुटे रहते हैं, लेकिन अचानक बिजली गुल होने से उन्हें किताब-कॉपी समेटनी पड़ती है। जिन घरों में वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था नहीं है, वहां बच्चों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वहीं, बिजली कटौती से खेतों में सिंचाई भी प्रभा...