छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी की नीयत से भगा लिया गया। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा है कि मेरी पुत्री रात्रि में छत पर सोई हुई थी। अचानक गायब हो गई। जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि उसे शादी की नीयत से भगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है। अनाज के गोदाम में आग लगाने का आरोप दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव की बिंदु कुंवर ने अनाज के गोदाम में आग लगा कर हजारों रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने अपने ही गांव के आठ लोग को नामजद किया है। पीड़िता ने कहा है कि सभी आरोपी दो दिन पहले उसके पुत्र को धमकी दिए थे। घर पर कोई पुरु...