Chapra News: डेरनी में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया
छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
किशोरी का अपहरण दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया है कि युवक उसकी पुत्री को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आरोपी युवक उसकी पुत्री को भगा ले गया था। बाद में दबाव बनाए जाने पर उसने किशोरी को घर लाकर छोड़ दिया था। अब दोबारा युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला ने युवक को आरोपित करते हुए पुलिस से अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिक्रमण हटाने नोटिस मांझी-बनवार पथ से अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी मांझी। मांझी नगर पंचायत क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.