छपरा, नवम्बर 5 -- बिजली के करंट से महिला की मौत Chapra News: दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के रामजीतपुर गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीया अकलिया देवी, पत्नी सुपन राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चापाकल में बिजली चालित मोटर लगाया गया था। मोटर तक बिजली का तार गया था, जो क्षतिग्रस्त हो गया था। महिला पानी लेने के लिए चापाकल पर गई थी। इस दौरान वह क्षतिग्रस्त बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका के छह पुत्र और दो पुत्रियां हैं। स्थानीय पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में प्राथमिकी किशोरी से छेड़छाड़ के ...