Chapra News: डेंगू से बचाव को लेकर स्कूलों से गांव-गली तक चलेगा जागरूकता अभियान
छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: छपरा हमारे संवाददाता। जिले में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्कूलों, पंचायतों, नगर निकायों और विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण करना है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें नष्ट करने तथा लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में भी काटता है, इसलिए पूरे समय बचाव जरूरी है।
जातीय जागरूकता कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.