छपरा, जुलाई 20 -- Chapra News: अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के धरहाराखुर्द पंचायत के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर रामेश्वर प्रसाद सिंह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने करीब 2 लाख 44 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। मामले की लिखित शिकायत छपरा साइबर थाना को दी गई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम रामेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते से जुड़े यूपीआई का बैलेंस चेक किया। बैलेंस देखने पर पता चला कि उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 2.44 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक एवं साइबर अपराध से जुड़े संबंधित अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

बैंक में शिकायत सोमवार को बैंक खुलने पर वे पीएनबी की नारायणप...