छपरा, अगस्त 4 -- Chapra News: पेज तीन की लीड पूर्व क्लर्क समेत चार लोगों पर अनधिकृत हस्तक्षेप, धमकी और फर्जीवाड़े के आरोप लगाए कदना स्थित डीबीएसडी कॉलेज से महत्वपूर्ण अभिलेख गायब किए जाने का मामला गड़खा, एक संवाददाता। कदना स्थित डीबीएसडी कॉलेज से महत्वपूर्ण अभिलेख गायब किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहा गांव के निवासी उमेश प्रसाद ने गड़खा थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले का विवरण दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि वे डीबीएसडी कॉलेज कदना में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज के पूर्व क्लर्क दिनेश्वर प्रसाद सिंह और एक सेवानिवृत्त शिक्षक स्थानीय होने का दबाव बनाकर अनधिकृत रूप से कॉलेज परिसर में जमे रहते हैं। उनके कारण प्रशासनिक कार्यों और पठन-प...