Chapra News: ठनका गिरने से दो मवेशियों की मौत
छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: मांझी। मांझी प्रखंड के महूई गांव में वज्रपात की घटना में दो दुधारू गायों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महूई गांव निवासी किसान मंसूर अंसारी ने अपनी मवेशियों को घर के बगल में एक पेड़ के समीप बांध रखा था। तभी तेज बादल गरजने और वज्रपात के दौरान ठनका पेड़ के समीप गिर गया। इसकी चपेट में आने से मंसूर अंसारी की दोनों दुधारू गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मांझी के अंचल पदाधिकारी रोहित कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार कार्यालय की ओर से राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि सरकारी प्रावधानों के तहत प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.