Chapra News: ट्रेन से गिरकर मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: डोरीगंज। थाना क्षेत्र के मानुपुर जहांगीर गांव स्थित रेलवे ट्रैक ढाला के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर डोरीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि मानुपुर जहांगीर रेलवे ट्रैक ढाला के समीप ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.