छपरा, अक्टूबर 5 -- Chapra News: फोटो 16 छपरा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर घायल यात्री का उपचार करती मेडिकल टीम छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सोमवार को ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन संख्या 13122 गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस के छपरा जंक्शन से रवाना होने के दौरान एक यात्री जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे चलती ट्रेन के नीचे चला गया। यात्री को ट्रेन के नीचे जाते देख ट्रेन मैनेजर कन्हैया की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेलवे कर्मियों की मदद से यात्री को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया। इस घटना को देखकर प्लेटफार्म पर यात्री चिल्लाने लगेl हादसे में यात्री गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। घटना की सूचना ...