Chapra News: झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: दिघवारा, निसं। अकिलपुर थाना क्षेत्र में कथित झोलाछाप चिकित्सक के इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका की पहचान रामदासचक गांव निवासी शंभू महतो की पुत्रवधू एवं अखिलेश महतो की 22 वर्षीय पत्नी सुकांती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की देर शाम सुकांती देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए समीप के कासिमचक पंचायत के हरसामचक गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां कथित झोलाछाप चिकित्सक के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका का मायका हकमा, छपरा में है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल और मायके में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.