छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता।छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से जेपी सेनानियों व उनके आश्रितों के सम्मान, कल्याण और लंबित मामलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

जेपी सेनानियों की समस्याएं उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले अनेक प्रमाणित और चयनित जेपी सेनानी और उनके परिवार आज भी सम्मान योजना और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।

आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयाँ जेपी आंदोलन के दौरान कई सेनानियों ने जेल यात्राएं कीं लेकिन पुराने अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक पात्र लोगों को आज तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं जीवित जेपी सेनानी आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामन...