छपरा, अगस्त 29 -- Chapra News: पेज छह की लीड फोटो पेज छह की लीड छपरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सीनेट हॉल में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के बीच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और एक-दूसरे के साथ शतरंज के मुकाबले खेले।

शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रतियोगिता का उद्घाटन अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उदय शंकर ओझा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल संस्कृति से हटकर खेलों से जुड़ना चाहिए जिससे मानसिक और शारीरिक विकास हो सके।

प्रधानमंत्री का आह्वान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ...