छपरा, अगस्त 25 -- Chapra News: आसपास के गांवों के छठव्रतियों को विश्वविद्यालय प्रशासन करेगा आमंत्रित, साफ-सफाई से लेकर रोशनी व सजावट तक की होगी व्यवस्था छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय इस बार शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार की एक नई मिसाल पेश करने की तैयारी में है। लोक आस्था के महापर्व छठ पर विश्वविद्यालय का कैंपस आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र बनेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आसपास के गांवों के छठव्रतियों को परिसर में आमंत्रित कर विश्वविद्यालय के पोखरे पर छठ पूजा कराने की पहल की है। इसके लिए परिसर स्थित पोखरे और घाट की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। घाट को छठ पूजा के अनुरूप तैयार करने के साथ आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि छठव्रतियों को पूजा के दौरान कि...